मेवाड़ यूनिवर्सिटी में स्वीप अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मतदान प्रतिशत बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका - एसीईओ राकेश पुरोहित
चित्तौड़गढ़ । विधानसभा चुनाव में मतदान करने जिले में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह विचार जिला समन्वयक स्वीप एसीईओ राकेश पुरोहित ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में व्यक्त किए। डीपीएम राजीविका मिशन महेंद्रसिंह मेहता ने युवाओं के जोश व जज्बे को कायम रखकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। जिला मतदान प्रशिक्षण सहायक प्रभारी दिनेशचंद्र शर्मा ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चारों एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला स्वीप टीम सहायक प्रभारी दिनेश कुमार विजयवर्गीय ने उपस्थित छात्रों से मतदान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संवाद स्थापित किए। इस अवसर पर मेवाड़ एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष गोविंद गाड़िया ने युवाओं को बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने का आव्हान किया। बीडियो एवं नोडल स्वीप अधिकारी चित्तौड़गढ़ अभिषेक शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए मतदान करने के पश्चात मतदाताओ के अंगुली पर अमिट स्याही का निशान देखकर सुनिश्चित करे कि मतदान का उपयोग किया या नही। कार्यक्रम में लादूलाल गदिया, बोम मेंबर वीसी डॉक्टर आलोक मिश्रा, जिला स्वीप टीम सहायक बीडीओ कमलेश सहलोत, रोहित खोईवाल सहित यूनिवर्सिटी के विभिन्न संकायों के सदस्यों सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।