Dark Mode
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रतापगढ़। भारत सरकार नीति आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 28 फरवरी को प्रतापगढ़ जिले के आशान्वित ब्लॉक पीपलखूंट की ग्राम पंचायत जेथलिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों का वजन एवं ऊँचाई (नाप-तोल) किया गया तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों का सही तरीके से नाप-तोल करने की प्रक्रिया के बारे में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही बच्चों की वृद्धि निगरानी एवं कुपोषण की पहचान संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य आयोजना अधिकारी प्रतापगढ़ त्रिलोक चंद रैगर ने स्वच्छता, बच्चों के संतुलित खान-पान एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी भी प्रदान की। पीपलखूंट ब्लॉक की एबीपी फेलो दीपशिखा उपाध्याय द्वारा मापन उपकरणों के सही उपयोग एवं नियमित ग्रोथ मॉनिटरिंग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला सुपरवाइजर सुगना जी, ग्राम पंचायत जेथलिया के ग्राम सचिव संदीप टेलर, सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!