Dark Mode
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

टोंक । विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के तहत सोमवार को चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की और से रैली निकालकर लोगों को तबंाकू के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर शहर में दरबार स्कूल से सुभाष बाजार तक ‘‘जिन्दगी चुनो, तम्बाकू छोड़ो’’ स्लोगन के साथ निकाली गई जागरूकता साईकिल रैली को सीएमएचओ डॉ. एसएस अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। युवाओं को नशे से दूर रखने एवं निरोगी राजस्थान अभियान के तहत निकाली गई । रैली में तंबाकू के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों एवं जिंदगी चुनो-तम्बाकू नहीं का संदेश दिया, वहीं दरबार स्कूल में एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एस. अग्रवाल ने मिडीया से की गई वार्ता में बताया कि टोंक जिले को तंबाकू मुक्त  बनाने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। उन्होने बताया कि युवाओं में तबंाकू के प्रति अधिक रूझान एक चिन्ता का विषय है, जिसे जागरूकता से काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होने बताया कि जिले में कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करने वाले लोगों एवं दुकानदारों के चालान काटे जाएंगे एवं उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। सीएमएचओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 तक कुल 2 हजार 195 तम्बाकू रोगियों की काउन्सिलिंग की गई, जिसमें 459 रोगियों को एनआरटी थैरेपी दी गई, जिसमें से 111 लोगों ने तम्बाकू सेवन करना पूर्णतया छोड़ दिया। पिछले एक साल के दौरान कोटपा अधिनियम की विभिन्न धाराओं में 16 हजार 382 लोगों के चालान बनाये  गये है। इस मौके पर आरसीएचओ डॉ. गोपाल जांगिड़, जिला समन्वयक तंबाकू निषेध सैल रविकान्त शर्मा एवं टिंकू राय आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!