Dark Mode
स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

बाप। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टेपू में मंगलवार को शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। सुपर वाइजर कौशल्या पुनिया ने कार्यकर्ता, आशा, सहयोगिनी से कहा की लोकतंत्र में मतदान उसकी रीढ़ होती है। 5 वर्ष के बाद यह पर्व आता है। हमें उत्सव के रूप मे इसे लेना चाहिए। हर कार्यकर्ता देश, प्रदेश के लिए लोकमत मतदान का प्रतिशत बढ़ाये। इस दौरान टेपू स्वास्थ्य केंद्र से रैली निकाल कर शत प्रतिशत मतदान, निर्भय व भयमुक्त वोट देने का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. बाबुलाल, सुनीता, रिशपाल सिंह, मुकन, मुकेश कंवर, विमला, विरु कंवर, पूनम कंवर, लतीफा, केसर आदि मौजूद रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!