लोक अदालत के प्रचार को लेकर जागरूकता रैली निकाली
फलोदी . राष्ट्रीय लोक अदालत ले प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति फलोदी सचिव यशवंत शर्मा ने बताया की
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला तथा जिला एवं सत्र न्यायधीश जोधपुर जिला, विक्रांत गुप्ता एवं सचिव मती पूर्णिमा गौड़ एवम अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, फलोदी दीपक कुमार सोनी एडीजे के निर्देशानुसार आगामी
राष्ट्रीय लोक अदालत दिनाक 13.5.2023 के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। साथ ही नालसा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।