Dark Mode
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 फरवरी को

आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 फरवरी को

 

राजसमन्द.  परामर्श समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नाथद्वारा के सहयोग सें चिकित्सालय परिसर में वात रोग जांच व पंचकर्म चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक किया जायेगा। यह जानकारी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राजेन्द्र कुमार जांगिड ने दी।

उन्होने बताया कि शिविर में डॉ.दिव्यप्रकाश स्वर्णकार, पंचकर्म यूनिट प्रभारी व डॉ. गीताजंली द्वारा वात रोग घुटनो का दर्द, कमर दर्द, साइटिका रोग, गर्दन का दर्द, कन्धे का दर्द, एडी का दर्द वेरिकोज वेन जैसे से सम्बन्धित रोगों की जांच कर परामर्श एवं उपचार किया जायेगा व एडी के दर्द मे अग्निकर्म किया जायेगा। निदेशालय आयुर्वेद विभाग उदयपुर के निर्देशानुसार प्रत्येक माह में 2 पंचकर्म शिविर का आयोजन जन स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद को जन-जन तक पहुॅचाने के उद्धेश्य सें शिविरो का सफल आयोजन किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!