आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजन 9 फरवरी को
राजसमन्द. अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग संभाग उदयपुर के निर्देशन में नाथद्वारा नगरपालिका क्षेत्र में आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नाथद्वारा व वासु हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 9 फरवरी को प्रातः 10 बजे सें दोपहर 2 बजे तक चिकित्सालय परिसर नाथद्वारा में शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी डां. राजेन्द्र कुमार जांगिड ने दी।
उन्होने बताया कि शिविर में अर्श या बवासीर (मस्सा रोग)/भगन्दर (फिस्टुला)/विदारिका (फिशर) एवं उदर रोग जैसे अम्लपित, कब्ज, गैस बनना, अपच, अजीर्ण से संबंधित जांच किया जायेगा, साथ ही रोगियों को निःश्ुल्क दवा का वितरण भी किया जायेगा। रोगी अपने साथ रोग से सम्बन्धित पुरानी रिपोर्ट साथ में लाये