Dark Mode
आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का किया आयोजन

आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का किया आयोजन

राजसमन्द. आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नाथद्वारा द्वारा चिकित्सालय परिसर में आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा जांच एवं परामर्श का आयोजन किया गया। यह जानकारी शिविर प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार जांगिड़ ने दी। उन्होने बताया कि शिविर का शुभारम्भ हीरो शोरूम शाखा नाथद्वारा के तिलकेश वर्मा के सानिध्य मे दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। शिविर में डॉक्टर दिव्य प्रकाश व डॉक्टर गीतांजलि के द्वारा साइटिका दर्द, जानु शूल कन्धे दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द एवं वेरीकोज वेन से पीड़ित 87 रोगियो की जांच कर चिकित्सा परामर्श व दवाइयां वितरित की गई। पंचकर्म चिकित्सा के अन्तर्गत 6 कटी बस्ती क़मर दर्द मे, 12 जानुधारा मशीन से घुटनों के दर्द मे, 5 ग्रीवा बस्ती सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस में एवं 2 रक्तमोक्षण वेरीकोज वेन में उपचार किया गया। इस अवसर पर शिविर में नर्सिंग स्टाफ देवीलाल, कंपाउंडर छैल कंवर, जसोदा, मेघा, जितेंद्र आदि ने सहयोग किया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!