आयुर्वेद पंचकर्म शिविर 10 जुलाई से
उदयपुर । आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिन्धी बाजार में 10 जुलाई से 14 जुलाई तक आयुर्वेद पंचकर्म शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पंचकर्म शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से विभिन्न रोगों के इलाज किया जाएगा। शिविर प्रभारी वैद्य शोभालाल औदिच्य ने बताया कि इस विशाल आयुर्वेद पंचकर्म शिविर में सायाटिका, स्पोंडिलायटिस, गठिया, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, माइग्रेन, बालों का झड़ना, अवस्कुलर नेक्रोसिस, फ्रोजन शोल्डर, लकवा, मोटापा जैसी बीमारियों का आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार किया जाएगा। शिविर में इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीकरण 9 जुलाई तक सिन्धी बाजार में स्थित राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय में प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक करवा सकते हैं। इस शिविर में पंजीकृत रोगियों को उनकी समस्या पर आयुर्वेदिक चिकित्सा विशेषज्ञों के परामर्श के साथ आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा के विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा।