Dark Mode
एनआईए के स्वर्ण जयंती समारोह में बोले सीएम भजनलाल, आयुर्वेद को मिलेगा नया आयाम

एनआईए के स्वर्ण जयंती समारोह में बोले सीएम भजनलाल, आयुर्वेद को मिलेगा नया आयाम

 

  • एनआईए स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा शामिल

  • सुश्रुत भवन ओपीडी का लोकार्पण

  • आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस

 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान (एनआईए) के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुर्वेद को भारत की प्राचीन और प्रभावशाली चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसके विस्तार और शोध पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन ओपीडी सुश्रुत भवन का विधिवत लोकार्पण किया। साथ ही संस्थान परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण कर आयुर्वेद से जुड़ी विभिन्न उपलब्धियों और शोध कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।

इस मौके पर केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव, उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री प्रेमचंद चंद बैरवा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद न केवल देश की सांस्कृतिक विरासत है, बल्कि आधुनिक समय में भी यह लोगों को स्वस्थ जीवन देने में अहम भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार आयुर्वेदिक शिक्षा, अनुसंधान और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान आने वाले समय में देश-विदेश में आयुर्वेद को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!