Dark Mode
आयुष चिकित्सा जन जागरूकता रैली व नाटक कार्यक्रम

आयुष चिकित्सा जन जागरूकता रैली व नाटक कार्यक्रम

उदयपुर । आयुष ग्राम धार में आयुष चिकित्सा के प्रति जागरूकता के लिए गांव बड़ंगा और पालखंदा में रैली निकाली गई। आयुष ग्राम प्रभारी डॉ. जगदीश प्रसाद नकेला ने बताया कि रैली एवं गांव के चौक में कठपुतली नाटक के माध्यम से आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक किया। डॉ.नकेला ने बताया कि कल दिनांक 4 मार्च 2023 को गांव बड़ंगा में आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें आयुर्वेद विशेषज्ञ यूनानी विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं देंगे और निशुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराएंगे साथ ही 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु स्वर्ण प्राशन भी कराया जाएगा।, डॉ. शैलेंद्र शर्मा, डॉ. विजय सिंह यादव, कंपाउंडर मनोज पुर्बिया, नर्स निर्मला चौबीसा, परिचारक निर्भय सिंह भाटी, विद्यालय का समस्त स्टाफ, आशा सहयोगीनियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व  स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
डॉ. शैलेंद्र शर्मा, डॉ. विजय सिंह यादव, कंपाउंडर  मनोज पुर्बिया, नर्स निर्मला चौबीसा, परिचारक निर्भय सिंह भाटी, विद्यालय का समस्त स्टाफ, आशा सहयोगिनीयों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व  स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!