आयुष चिकित्साकर्मियों ने किया श्रमदान, परिसर में की साफ- सफाई।
मंडावा . राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय परिसर में डॉ अनिता चौधरी के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए साफ सफाई की। चिकित्साकर्मियों ने कक्षो सहित परिसर के बाहरी क्षेत्र में भी अनावश्यक घाँस फूंस ओर कंटीली झाड़ियों ओर अनुपयोगी पेड़ पौधे को हटाकर कर उपयोगी पेड़ पौधों की सार संभाल करते हुए निराई गुड़ाई की। डॉ अनिता ने स्वच्छता को लेकर लोगो मे जागरूकता लाना ओर समाज के हर वर्ग में साफ सफाई को लेकर जागरूक बनाना है। उन्होंने बताया कि परिसर में स्वच्छता को लेकर पूरा ध्यान रखा जाता है। डॉ अनिता ने बताया कि इस कार्य को लेकर विभाग परिसर के कमरों ओर बाहरी क्षेत्र में साफ सफाई की गई जिसमें सभी कर्मचारियों ने अपना सहयोग दिया। डॉ अनिता,अमन बुडानिया, सुनीता कुमारी,आशीष कुमार शर्मा, वंदना कुमारी,राजेश कुमावत, कमलेश,विकास महला सहित समस्त स्टाफ सदस्यो ने श्रमदान कार्य मे सहयोग दिया।