Dark Mode
जिले के पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड का किया जा रहा वितरण

जिले के पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड का किया जा रहा वितरण

  • जिले में 108378 आयुष्मान कार्ड का किया जाएगा वितरण, स्वास्थ्य कर्मी कर रहे वितरण

सवाई माधोपुर। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत जिले के आमजन को कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया होगी। इस योजना के तहत अब पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जा रहा है।
राज्य सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पंजीकृत सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के जिले में पात्र परिवारों को चिकित्सा विभाग की ओर से जिले में 108378 आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इस कार्ड को लेकर संबंधित लाभार्थी योजना के तहत अधिकृत सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में निरूशुल्क उपचार करवा सकेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के तहत जिले के पात्र परिवारों की ईकेवाईसी कर आयुष्मान कार्ड वितरण का कार्य स्वास्थ्य विभाग के फिल्ड स्तरीय कार्मिको द्वारा प्रारंभ किया जा चुका है। राज्य सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों को मिले, इसके लिए विभाग की ओर से ई केवाईसी का कार्य लगातार किया जा रहा है। वहीं अब कार्ड वितरण का कार्य किया जाएगा और इस संबंध में बरती जाने वाली सावधानी व की जाने वाली गतिविधियों के बारे में ब्लॉक व फिल्ड स्तरीय कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
ग्राम स्तर तक पहुंचाये जाएंगे कार्ड:- आयुष्मान कार्ड निदेशालय से जिला मुख्यालय और यहां से खण्डस्तर पर भिजवाने के बाद खण्ड से ग्राम पंचायत स्तर तक कार्ड भिजवाए जा चुके हैं, अब पात्र परिवारों को विभागीय कार्मिक पीएमजेवाई मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण करते हुए कार्ड वितरण किया जा रहा है।
किस ब्लॉक में कितने आयुष्मान कार्ड:- जिले को कुल 108378 आयुष्मान कार्ड प्राप्त हुए हैं, जिनमे से बोंली ब्लॉक में 18881, चौथ का बरवाडा ब्लॉक में 174378, खंडार ब्लॉक में 17600, मलारना डूंगर में 16146 व सवाई माधोपुर ब्लॉक में 38373 आयुष्मान कार्डों का वितरण किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!