Dark Mode
आजाद युवा संगठन ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों का अभिनंदन किया

आजाद युवा संगठन ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों का अभिनंदन किया

 
सरदारशहर। पंचायत समिति सभागार में आजाद युवा संगठन के द्वारा जनता के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाले सरकारी अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित के नेतृत्व में आजाद युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर तोलाराम गौड़ की टीम ने डीएसपी हिमांशु शर्मा, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद व्यास, नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग चमनलाल शर्मा, पशुपालन उपनिदेशक सरदारशहर डा. केशरीचंद नाई, ब्लाँक शिक्षा अधिकारी अशोक पारीक, सेवानिवृत्त विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक, आपणी योजना अधिशाषी अभियंता रामदेव पारीक, पंस सदस्य श्यामलाल शर्मा का साफा, माला पहना कर अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर आजाद युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष  गौड ने बताया कि संगठन द्वारा शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में रामचंद्र प्रजापत मंडल अध्यक्ष, मालाराम कुमावत, खीराजाराम मेव, कैलाश पंडित, चुन्नीलाल मेघवाल सरपंच प्रतिनिधि, पूर्णाराम सरपंच अड़सीसर, डूंगरराम नायक,  डॉ.महेंद्र जाखड़, अशोक पारीक, नितेश शर्मा, अनिल कुमार सैनी, अर्जुनसिंह आदि संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!