Dark Mode
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे बी टाउन सेलेब्स

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे बी टाउन सेलेब्स

पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने रविवार को मुंबई के बांद्रा में ताज लैंड्स एंड में अपनी इफ्तार पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड समेत टीवी इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की। सलमान खान, सलीम खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी, पूजा हेगड़े, हुमा कुरैशी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, जावेद जाफरी, साजिद खान, पूर्व टीवी एक्ट्रेस सना खान, आयुष शर्मा- अर्पिता, इमरान हाशमी और डेविड धवन सहित कई सेलेब्स इस रॉयल इफ्तार पार्टी का हिस्सा रहे।

ब्लैक कुर्ते में पहुंचे भाईजान, खुबसूरत आउटफिट में दिखीं शहनाज
इस दौरान भाईजान ब्लैक पठानी कुर्ते-पैजामे में नजर आए, तो वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ब्लैक शिमरी साड़ी में दिखाई दीं। पलक तिवारी ने पार्टी के लिए ग्रे-सिल्वर लहंगा चुना। शहनाज गिल के लुक की चर्चा पार्टी में सबसे ज्यादा रही। दरअसल, शहनाज पार्टी में अपने भाई शहबाज के साथ पहुंची थीं, इस दौरान उन्होंने ऑरेंज और गोल्डन कलर का सूट-सलवार पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज बेहद सुर्खियों में हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!