मिरजास मे बाल भोज
मूण्डवा। यहां के निकटवर्ती ग्राम मिरजास में सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अधिमास के अवसर पर भामाशाह मदनलाल भाकल ने एमडीएम के साथ विद्यार्थियों को रसगुल्ले का भोजन वितरण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक गुठाराम ने कहा कि भोजन का बहुत ही महत्व है। जो व्यक्ति अपने जीवन में भोजन करवाते हैं वह इस लोक और परलोक दोनों में पुण्य प्राप्त करके जीवन को संवार लेता है। इस अवसर पर ग्रामीण राजाराम दाधीच, आईदान चोटियां, दिनेश गोटिया, शैतान इनाणिया, मुन्नालाल गोटिया, सोनाराम, अणदाराम व विद्यालय के शिक्षक मुन्नालाल वैष्णव, गजेंद्र गेपाला पंकज पारीक उपस्थित रहे।