अम्बेडकर पीठ मूंडला में मनाया गया बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस
जमवारामगढ़ . उपखण्ड क्षेत्र के अंबेडकर पीठ मूंडला में बुधवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। संविधान निर्माता, भारत रत्न एवं भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर अंबेडकर पीठ मूंडला में लाईट डेकोरेशन किया गया व दिनांक 06 दिसम्बर बुधवार को महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रातः 8.15 बजे बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया तथा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा डॉ अम्बेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पीठ सचिव रेनू मीणा ने कहा की बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत किया साथ सभी महिलाओं और पुरुषों को अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। इसके लिए बाबा साहेब को भारत रत्न से भी नवाजा गया था। इस अवसर पर अम्बेडकर पीठ सचिव रेनू मीना (आर ए एस), डॉ अशोक मिश्रा (निदेशक शोध) सुवालाल महावर (निजी सहायक), संतरा मीणा (कनिष्ठ सहायक ) ललित मोर्य एवं पीठ के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।