बाबा श्याम के सोमवार को रहेंगे पट बंद
खाटूश्यामजी। कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम के अमावस्या स्नान के बाद 18 दिसंबर सोमवार को बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार के कारण विशेष पूजा अर्चना के चलते बाबा श्याम के पट बंद रहेंगे। श्याम मंदिर कमेटी ने आम सूचना जारी कर बताया कि रविवार रात्रि 10:00बजे से बाबा श्याम के पट मंगल होंगे।सोमवार को तिलक श्रृंगार होने के बाद सांय पांच बजे बाबा श्याम के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बाबा श्याम के पट खुलने के बाद ही खाटू धाम पहुंचे जिससे किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।