सींसवाली मे मौसम हुआ खराब
सीसवाली - बारां । सीसवाली सहित क्षेत्र में मौसम हुआ खराब ।खराब मौसम के साथ चली तेज हवा । बादलो की गड़गडाहट के साथ हुई बारिश । कस्बे मे तकरीबन आधे घंटे तक कभी कम कभी तेज रूक रूक के हुई बारिश ।तेज धूप के बीच मे होती रही बारिश हल्की तेज बूंदा बांदी के चलते कस्बे मे तकरीबन एक घंटे तक आवागमन बंद रहा । हवा एव मौसम सही होने के बाद आसमान में इन्द्र धनुष देखने को मिला । तेज हवाऔ के कारण माँ सत्तियो के बाग के सामने बने एक मकान के उपर ईटों से बनी दिवार टूटकर कर पास के मकान पर जा गिरी जिसके कारण दूसरे मकान पर बनी रेलिंग टूटकर निचे गिर गई जिसके कारण विधुत मेन लाईन का अर्थिंग वायर टूट गया लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया ! सूचना पर थानाधिकारी उत्तम सिंह जादौन ने एफपार्टि को सूचना देने पर विधुत लाईन को तुरंत सही करवाया गया ।