बाफना ने किया नेत्रदान
मदनगंज किशनगढ़। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगंज किशनगढ़ के नेत्रदान प्रकल्प के तहत सोमवार को प्रवीण कुमार बाफना ओसवाली मोहल्ला निवासी के निधन पर नेत्रदान कराया गया। नेत्रदान की प्रक्रिया में सुदर्शन, नीरज, यशवंत, विनोद, अशोक, कुशल सिंह, करण सिंह पोखरना व जिनेंद्र कुमार खजांची, नीरज कुमावत का सहयोग रहा। नेत्रदान की प्रक्रिया आई बैंक सोसाइटी के डा भरत शर्मा व कुलदीप ने संपन्न की। गोतम कोचेटा व सुभाष कोठारी को पोखरणा परिवार को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। भारत विकास परिषद की ओर से राजकुमार जैन, जिनेश जैन, भगवान स्वरूप बाहेती, जानकीलाल टेलर (पिंटू) आदि का सहयोग रहा।