पुष्कर की होटल में हुए शादी समारोह स्थल से रूपयों से भरा बैग चोरी
अजमेर/पुष्कर। पुष्कर की एक होटल में गत 27 नवंबर को हुए शादी समारोह में अज्ञात चोरों ने एंट्री करके रूपयों से भरा बैग चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित पक्ष द्वारा पुष्कर थाना पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुष्कर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुष्कर संवाददाता के अनुसार अजमेर जिले के फॉयसागर रोड स्थित चामुंडा चौराहा निवासी मनीष कुमार के परिवार द्वारा पुष्कर की होटल में 27 नवंबर को शादी समारोह आयोजित किया गया था, उस दौरान अज्ञात बदमाश शादी समारोह में चुपके से इंटर हो गए और मनीष कुमार का रुपयों से भरा बैग चोरी करके फरार हो गए। बैग में दो लाख, 60 हजार रुपए रखे हुए थे। इस संबंध में पीड़ित मनीष कुमार द्वारा पुष्कर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है, जिस पर पुष्कर थाना प्रभारी द्वारा बदमाशों को खोजने के लिए एक टीम का गठन किया है तथा टीम के कमान थाने के एएसआई नाथूलाल को दी गई है। टीम के द्वारा होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालें जा रहे हैं, जिससे कि जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जा सके।