बगड़ क्रिकेट अकेडमी ने बीईटी पिलानी को हराया
पिलानी. एलएन बिरला इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को बगड़ क्रिकेट अकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 279 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। डेविड सिंह ने 74 व अंकुश ने 93 रनों की धुंआधार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीईटी पिलानी 88 रन ही बना सका। बगड़ कप्तान महेश सिंह शेखावत ने 3 विकेट लिए। उमेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में लगातार तीसरा अर्धशतक बनाने वाले अंकुश मैन ऑफ द मैच तथा आशीष कश्यप बेस्ट कैच ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवीन थोलिया के आतिथ्य में सम्मानित किया। भर्गु सिंह, आनंद सिंह, लाल साहब, बिजेंद्र शेखावत, मनोज शर्मा मौजूद थे।