बहरोड: विधायक ललित यादव की जनसुनवाई, ग्रामीणों को दिलाया भरोसा
बहरोड। मुंडावर विधायक ललित यादव ने गांव उलाहेड़ी, नांगल रानियां, बिरसंगवास और बल्लुवास में ग्राम चौपालों पर की जनसुनवाई। विधायक ने गांव की चौपालों पर अब तक करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा की, और ग्रामीणों द्वारा उठाई गई नई समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शेष कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रोहिताश्व चौधरी, जिला पार्षद भीमराज यादव, पूर्व पार्षद बाबूलाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कौशिक, सरपंच जयसिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, राजेंद्र नेताजी, पूर्व सरपंच जगराम गुर्जर, रामसिंह कमांडो, महेश कुमार, प्रमोद यादव , हेमसिंह यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।