बहुजन समाज पार्टी की बैठक बारूपाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई
झुंझुनूं । बहुजन समाज पार्टी की बैठक प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई बारूपाल ने कहा कि गाँव चलो अभियान के अन्तर्गत सभी सातों विधानसभाओं में सेक्टर , बूथ कमेटियों के गठन की बात कही । वर्तमान में कमेटियों के गठने का कार्य ज़ोरों पर है । 14 अप्रैल को डा० भीमराव अंबेडकर की 132 जयंती समारोह सभी विधानसभाओं में धूम - धाम से मनाने के निर्देश दिए ।
सभी कमेटियों को शीघ्र बनाने के निर्देश दिए ।प्रदेश सचिव सज्जन लाल चुडी ने मिशन मूवमेंट को जन - जन तक पहुँचाने को कहा ।ज़ोन प्रभारी बलवीर सिंह काला ने कहा कि सेक्टर एवं बूथ कमेटियाँ महत्वपूर्ण हैं । कमेटियों का गठन शीघ्र करना है ।मिंटिग ज़िलाध्यक्ष सुभाष चंद मारीगसर की अध्यक्षता में हुई । उन्होंने कहा कि कि चुनाव होने वाले हैं । कमेटियाँ का गठन शीघ्र करे ।मिंटिग में जिला प्रभारी दारा सिंह कलवा , ज़िला प्रभारी मखन लाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चारावास, ज़िला महासचिव संजय शास्त्री, ज़िला बीवीएफ प्रभारी , तेजपाल रईया , संतकुमार मेहरडा, अशोक मंडार , रामस्वरूप गोठडा, श्री राम कुमावत, रामावतार मोखरिया, भगत सिंह, प्रेम नारायण राठी , सुभाष चंद वर्मा , दिलीप कांटीवाल आदि सम्मिलित थे ।