बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक का आयोजन
टोंक। जिला बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति टोंक एवं बैरवा समाज टोंक के संयुक्त तत्वाधान में बैरवा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 मई 2024 पीपल पूर्णिमा को पक्का बंदा कृषि फार्म मेहगांव टोंक पर आयोजित किया जायेगा। इस हेतु शुक्रवार को शंकर भगवान की बगीची गणेश मंदिर के पास सोरन रोड पर समाज का होली स्नेह मिलन समारोह एंव बैठक का आयोजन कर तैयारियो को अंतिम रूप दिया गया। समिति अध्यक्ष रतनलाल महाराज बोरखण्डी खुर्द की अध्यक्षता में आयोजित बैठक विवाह योग्य जोड़ों का अधिक से अधिक पंजीयन एवं भामाशाह बनाने पर जोर देते हुये इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सक्रिय सदस्य को जोड़ा जाकर पुराने एवं निष्क्रिय सदस्यों के स्थान पर भविष्य में सक्रिय सदस्यों को जोडऩे का प्रस्ताव लेते हुये आगामी बेठक 7 अप्रैल को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया। कार्यालय मंत्री रामकिशोर बैरवा गोपालपुर ने बताया कि बैठक में जगदीश लाल बैरवा महामंत्री, जगदीश प्रसाद, राम रतन बैरवा, बंसीलाल सिसोदिया, अशोक बैरवा भीमसेना जिला अध्यक्ष, रामदयाल बैरवा महाराज, प्रहलाद चंद, कन्हैया लाल बैरवा,कजोड़ मल पार्षद, प्रताप मल रनवाल, हिमांशु रनवाल, प्रताप मल रनवाल, हनुमान बैरवा, गोपाल लाल बैरवा, कजोड़ मल, सुखलाल आर्य, प्रमोद कुमार बेरवा, शिवाजी महाराज बोरखंडी, नंदकिशोर बेरवा, रामलाल बैरवा चंदलाई आदि मौजुद रहे।