Dark Mode
बालाजी की अखंड ज्योत का किया स्वागत

बालाजी की अखंड ज्योत का किया स्वागत

सीकर। श्री सालासर हनुमान मंदिर भोसरी पुणे की प्राण प्रतिष्ठा निमित्त अखण्ड ज्योत यात्रा सालासर धाम से पूणे के लिए शुक्रवार को सुबह रवाना हुई। जिसका सीकर पहुंचने पर नानी बाई पास पर स्वागत किया गया। यात्रा में सालासर से पुणे तक बाबुलाल निर्वाण, मनोज काबरा,कमल पुजारी,सांवर मल शास्त्री, सतपाल अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण शर्मा,धनसिह,जेपी वर्मा, ओमप्रकाश पारीक, हीरालाल बागड़ी, सतीश पूनिया,चिंरजी लाल, श्रवण, उमेश गर्ग, बीरबल कुमावत,नंदु पारीक,सहित अनेक हनुमान सेवक रहेगे। यात्रा का स्वागत करने वाले अमर चंद शर्मा, श्रीचंद भूरिया,श्रवण काबरा, अनिल काबरा,हरलाल भूरिया, पूर्व पार्षद नरेश सैन सहित अनेक भक्तजन मौजूद थे। पुणे में 18 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी।पूणे 18 जनवरी को बड़ी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!