Dark Mode
बालिका विद्यापीठ ने भव्यता से मनाया श्रीयुक्त जी डी बिरला जयंती दिवश

बालिका विद्यापीठ ने भव्यता से मनाया श्रीयुक्त जी डी बिरला जयंती दिवश

पिलानी . क्षेत्र के सुविख्यात विद्यालय बिरला बालिका विद्यापीठ में आज श्रीरामनवमी का पर्व और बिरला शिक्षण न्यास के संस्थापक  श्री युक्त डा घनश्याम दास जी बिरला का जन्मोत्सव विद्यालय के सभागार में मनाया गया। इस शुभ और पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय की  प्राचार्या डॉ श्रीमती एम कस्तूरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्रा द्वारा भगवान राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। 
 
बिरला शिक्षण न्यास के संस्थापक और जाने - माने उद्योगपति श्रीयुत घनश्याम दास जी बिरला का जन्मोत्सव भी मनाया गया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ एम कस्तूरी एवं अन्य अध्यापक - अध्यापिकाओं द्वारा बिरला जी  की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया। तत्पश्चात् बिरला बालिका विद्यापीठ की छात्राओं द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किए गए।
भजन के पश्चात बिरला बालिका विद्यापीठ की छात्रा द्वारा बिरला जी के विचारों और पिलानी में किए गए उनके उत्कृष्ट योगदान को साझा किया गया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!