Dark Mode
बालोतरा : सफलता की कहानियां, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा

बालोतरा : सफलता की कहानियां, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा

  • बायतु भीमजी में हनुमानराम की जमाबंदी का शुद्धिकरण, आपसी समझाइश से खुले रास्ते, मिली बड़ी राहत

बालोतरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा बालोतरा जिले के किसानों के लिए भूमि संबंधी जटिलताओं को सुलझाने का माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में बायतु भीमजी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में किसान हनुमानराम की वर्षों पुरानी जमाबंदी का शुद्धिकरण किया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि आपसी समझाइश से बनिया धोरा के कड़वासरा परिवार से उनके खेत के रास्ते का विवाद भी सुलझ गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। राज्य सरकार द्वारा 24 जून से 06 जुलाई तक चलाए जा रहे इस पखवाड़े का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद तबके तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा, त्वरित और सुगम लाभ पहुंचाना है। बायतु भीमजी के शिविर में राजस्व विभाग के अधिकारी विशेष रूप से सक्रिय रहे।
जमाबंदी शुद्धिकरण और रास्ते का विवाद सुलझा- किसान हनुमानराम अपनी जमाबंदी में त्रुटियों को लेकर लंबे समय से परेशान थे। उनकी जमाबंदी में कुछ ऐसी प्रविष्टियां थीं जिनके कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने या अपनी भूमि से संबंधित अन्य कार्य करवाने में दिक्कत आ रही थीं। जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे थे। शिविर में हनुमानराम ने अपनी समस्या रखी। राजस्व अधिकारियों ने तुरंत उनकी जमाबंदी की जांच की और सभी आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मौके पर ही जमाबंदी का शुद्धिकरण कर दिया। इसके अलावा, अधिकारियों ने बनिया धोरा के कड़वासरा परिवार के विवादित रास्ते को लेकर संबंधित पक्षों को एक साथ बैठाकर आपसी समझाइश से समाधान निकालने का प्रयास किया। लंबी चर्चा के बाद, दोनों पक्ष रास्ते को लेकर सहमत हो गए और विवाद का स्थायी समाधान हो गया।
किसानों को मिल रही त्वरित राहत- हनुमानराम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरी वर्षों पुरानी समस्या इतनी जल्दी और आसानी से हल हो जाएगी। जमाबंदी शुद्ध होने से अब मैं अपनी खेती अच्छे से कर पाऊंगा। यह अंत्योदय पखवाड़ा किसानों के लिए बहुत बड़ा सहारा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!