Dark Mode
बालोतरा : सफलता की कहानी, 50 साल बाद मिला आशियाने का अधिकार

बालोतरा : सफलता की कहानी, 50 साल बाद मिला आशियाने का अधिकार

  • नेमचंद भील को आबादी भूमि का पट्टा मिला

बालोतरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर ने आज बागावास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नेमचंद भील पुत्र पूंजाराम के चेहरे पर खुशी ला दी। पिछले 50 वर्षों से ग्राम पंचायत की आबादी भूमि पर काबिज होने के बावजूद, पट्टा न होने के कारण नेमचंद सरकारी योजनाओं जैसे पीएम आवास और ऋण सुविधाओं से वंचित थे। शुक्रवार को आयोजित शिविर में प्रशासन ने नेमचंद को आबादी भूमि का पट्टा प्रदान कर बड़ी राहत दी। इस पट्टे के मिलने से अब नेमचंद भविष्य में सरकारी आवास योजनाओं और ऋण सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है। पट्टा मिलने के बाद नेमचंद पुत्र पूंजाराम भील ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!