बामनवास-वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन
बामनवास . उपखंड मुख्यालय की ग्राम पंचायत बिछौछ में चल रही तीन दिवसीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता सरपंच प्रेम देवी ने की।
श्यामलाल मीणा ने बताया कि बॉलीबॉल प्रतियोगिता के शुरुआत से ही मौसम खराब होने पर भी प्रतियोगिता को सुचारू रखा गया।खराब मौसम के बाद भी खिलाड़ियों ने अपनी खेल कला का बेहतर प्रदर्शन किया।
समारोह मे आयोजन कमेटी द्वारा आए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।बॉलीबाल प्रतियोगिता में आखिरी मैच जयपुर ओर महावीरजी के बीच खेला गया जिसमें जयपुर टीम विजेता रही।
विजेता टीम जयपुर एवं उपविजेता टीम महावीरजी को ट्रोफी एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी को मैडल और एक-एक टी- शर्ट भेंट की। इस मौके पर आसपास के गांव के पंच पटेल सहित युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।यह कार्यक्रम बालाजी रेस्टोरेंट बिछौछ पर रखा गया था।