Dark Mode
बामनवास/पिपलाई-भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन

बामनवास/पिपलाई-भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन

 
 
बामनवास/पिपलाई  .  बामनवास मुख्यालय के पिपलाई में भाजपा मंडल बामनवास कार्यसमिति की बैठक का आयोजन।भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ रामचरण बौहरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन पिपलाई मुख्य बस स्टैंड स्थित मण्डल कार्यालय पर किया गया। जिसमें भारतमाता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम् श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का उद्घाटन समारोह दोसा में पहुंचने को लेकर कार्यकर्ताओं को पीले चावल बांटकर निमंत्रण दिया गया।साथ ही कई अहम बिंदुओ पर भी चर्चा की गई। बैठक में बूथ संख्या 156के बूथ अध्यक्ष विश्राम मेडीया निवासी ककराला के निधन पर दो मिनिट का मौन रखकर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।बूथ अध्यक्ष के निधन से तीन दिन के शौक के समय में संविधान विरुद्ध मंडल कार्यसमिति करने वालो के खिलाफ सर्वसहमति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष,कार्यकारिणी सदस्य,पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य,शक्ति केंद्र संयोजक,शक्ति केंद्र प्रभारी,सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दौसा यात्रा के जिला संयोजक भाजपा नेता केदारलाल मीणा ने आयोजित बैठक में प्रस्तावित यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए।सभी कार्यकर्ताओं को चलने के लिए भी आह्वान किया।साथ ही केदारलाल मीना ने कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाने पर शक्ति केंद्र संयोजक एवम् बूथ अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा नव मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठित रहने के लिए भी प्रेरित किया।
 भाजपा मंडल बामनवास की आयोजित बैठक में विधानसभा विस्तारक मोतीलाल मीना,भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ रामचरण बोहरा, जिला संयोजक केदार लाल मीना, भाजपा जिला महामंत्री मास्टर हरकेश जाहिरा,पूर्व प्रधान रेखा मीना,पूर्व प्रधान गिर्राज भावड़, पूर्व सरपंच बाबूलाल गुर्जर,मानसिंह गुर्जर, रामदास मीना, अजय टुंडिला, हुकम सिंह गुर्जर, संजय कुमार उपाध्याय, विजय खेड़ली सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!