Dark Mode
मिरासी समाज महाकुंभ में मृत्यूभोज पर पाबंदी

मिरासी समाज महाकुंभ में मृत्यूभोज पर पाबंदी

कुचामन सिटी। नागौर जिले के मिरासी समाज ने पहल करते हुए मृत्युभोज पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है । ये फैसला जायल उपखंड के गोठ मांगलोद में आयोजित मीरासी समाज महाकुंभ में लिया गया । मिरासी समाज महाकुंभ में जिलेभर से मिरासी समाज प्रतिनिधि पहुंचे । नेशनल मिरासी समाज विकास समिति के तत्वावधान में अयोजित इस महाकुंभ में मिरासी समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को खत्म करने पर मंथन किया गया । इसके साथ ही समाज में शिक्षा की कमी को देखते हुए ,समाज प्रतिनिधियों को अपने अपने बच्चो को दीनी और दुनियावी तालीम दिलाने का आह्वान किया गया । मिरासी समाज विकास समिति के जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी मोहम्मद इकबाल खान भाणू ने बताया की महाकुंभ में जिला मुख्यालय नागौर पर मिरासी समाज के सामुदायिक भवन और छात्रावास निर्माण का फैसला सर्व सम्मति से पारित हुआ । इसके बाद भामाशाहों से निर्माण कार्य के लिए राशि एकत्रित करने का काम भी शुरू कर दिया गया ।आयोजन के दौरान ही लगभग आठ लाख रुपए जमा भी हो गए । महाकुंभ में समाज प्रतिनिधियों से समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए भी प्रेरित किया गया

मतदान की दिलाई शपथ
मिरासी समाज के महाकुंभ में आए सभी समाज प्रतिनिधियों को आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दिन परिजनों के साथ जाकर मतदान करने का संकल्प भी इस दौरान दिलाया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!