Dark Mode
बनेठा: एक पेड़ मां के नाम अभियान मे लगाये 500 पौधे

बनेठा: एक पेड़ मां के नाम अभियान मे लगाये 500 पौधे

बनेठा। उपतहसील मुख्यालय पर स्थित राउमावि के खेल मैदान पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बनेठा थाना प्रभारी राम गिलास गुर्जर, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक मैनेजर, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार रैगर ने गूलमोहर का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बनेठा थाना प्रभारी राम गिलास गुर्जर, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, अध्यापको एंव विद्यार्थियो ने पांच सौ पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने और नियमित पानी पिलाने की शपथ ली गई । इस दौरान थाना प्रभारी राम गिलास गुर्जर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक जीवन मे पेड़ो का बहुत बड़ा महत्व है । पेड़ हमे जीवन दान देते है ।प्रधानाचार्य सुरेश कुमार रैगर ने पेड़ो की दैनिक जीवन मे महत्ता और उपयोगिता पर प्रकाश ड़ालते हुए विद्यार्थियो से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आव्हान किया । पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता किशन लाल चौधरी,बुद्धि राम गुर्जर, पुष्पेन्द्र सुवालका, बंशी लाल मीणा,विजय राजन,चेतन कुमार जैन, रमेश चंद्र मीणा,सुरेश कवरिया, संजय कुमार सेन, राम स्वरूप माली, अनिल मिश्रा, आशीष कुमार धाबाई, कमलेश मीणा, कुनाल वर्मा, संजना मीणा,सुमन जोलिया, बीना सैनी सहित कई विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!