Dark Mode
बैंक अधिकारियों ने की परीक्षा मार्गदर्शन शिविर की विजिट

बैंक अधिकारियों ने की परीक्षा मार्गदर्शन शिविर की विजिट

 
 
 
फलोदी .  राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की किशोरियों के लिए फलोदी में एपीपीआई के सहयोग से दूसरा दशक द्वारा चार माही गैर आवासीय परीक्षा मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बुधवार को आईसीआईसीआई बैंक, फलोदी के शाखा प्रबन्धक कपिल शर्मा व रिलेशनशिप मैनेजर लोकेश लूंकड़ ने विजिट कर किशोरियों को बैंक सम्बन्धी कार्यों के बारे में बताया।
 
शाखा प्रबन्धक कपिल शर्मा ने किशोरियों को बताया कि वर्तमान समय में बैंक एकाउण्ट होना बहुत आवश्यक है। बैंक एकाउण्ट के अभाव में हम विभिन्न योजनाओं से वंचित रह जाते है। ऑनलाइन शॉपिंग पर चर्चा करते हुए उन्होने बताया कि शॉपिंग के दौरान हमें किसी प्रकार के लालच में नहीं आना चाहिए। उन्होने यह भी बताया कि हमें पासवर्ड सरल नहीं रखना चाहिए साथ ही उसे समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।
किशोरियों ने बताया कि हमें शिविर में शिक्षा के साथ-साथ आत्म-रक्षा,  साक्षरता, स्पोकन इंग्लिश, जीवन से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों पर समझ बनाई जाती है। परियोजना निदेशक मुरारी लाल थानवी आभार व्यक्त किया।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!