Dark Mode
विद्यार्थियों को दी बैंकिंग जानकारी

विद्यार्थियों को दी बैंकिंग जानकारी

बामनवास मुख्यालय के बाटोदा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं का एक्स्पोज़र कैंप का आयोजन कर बैंकिंग गतिविधियों की जानकारी दी गई। व्यावसायिक शिक्षक शिवराज गुर्जर ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य कुंभाराम मीणा के निर्देशानुसार कैम्प का आयोजन यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की बाटोदा शाखा में किया गया जिसमें शाखा प्रबंधक धर्मराज माली सहित बैंक के कर्मचारियों द्वारा बैंकिंग से संबंधित जानकारी दी गई जिसमें हेड कैशियर हरि चरण गुर्जर द्वारा पैसे जमा करते एवं निकलवाते समय रखने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। शाखा प्रबंधक ने विद्यार्थियों को बैंक से संबंधित काफी जानकारियां देकर लेन देन में सजगता का ध्यान रखने की बात बताई। इस दौरान विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका एरंता मीणा, सुमन मीणा एवं बैंक स्टाफ मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!