Dark Mode
छोटीखाटू में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2.0 का बैनर अनावरण

छोटीखाटू में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2.0 का बैनर अनावरण

छोटीखाटू। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में आगामी 17 सितम्बर 2025 को संपूर्ण देशभर में एक साथ आयोजित होने वाले मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2.0 का बैनर अनावरण शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा करवा गया। कार्यक्रम में युवक परिषद मंत्री दीपक बेताला, कोषाध्यक्ष देवांग फुलफगर, धीरज सेठिया, भागचंद सेठिया विकाश सेठिया, प्रधानाचार्य सुखवीर डूडी सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति में किया गया। प्रधानाचार्य सुखवीर डूडी व स्टाफ ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में समाज की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है तथा विद्यालय परिवार की ओर से हर संभव सहयोग किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपक बेताला ने “रक्तदान जीवनदान“ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान न केवल मानवता की सेवा है बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणादायी आदर्श भी है और अपने परिवार वह आम जन तक इसका महत्व समझाने का आग्रह किया और प्रेरित करने की बात की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!