बार संघ की बैठक आयोजित,कार्य स्थगन जारी
पीलीबंगा। बार संघ पीलीबंगा की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार दोपहर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह रमाणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बार एसोसिएशन पीलीबंगा ने जोधपुर में अधिवक्ता जुगराज सिंह की हत्या, पदमपुर में अधिवक्ताओं बलविंद्र पुनियां के हाथ हुई मारपीट एवं श्रीकरणपुर में अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह आत्महत्या प्रकरण के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग सहित राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब लागू करने की मांग करते हुए आए दिन अधिवक्ताओं के साथ हो रही ऐसी घटनाओं की कडे शब्दों में निंदा करते हुए बार सदस्यों से एकजुट होकर तीनों घटनाओं में आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन को सुचारू रूप से जारी रखने एवं राज्य सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की।इस दौरान अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को भी कार्य स्थगन रखा तथा न्यायालय की कार्यवाही में कार्य में भाग नहीं लिया बैठक में कार्यकारिणी संरक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ,वरिष्ठ अधिवक्ता सोहनलाल सुथार, करणी सिंह राठौड़, शलैंदर बिशनोई,श्यामसुंदर मूढं, जगराज भारी, अशोक चिरानियां,प्रवीण सहू,नवीन जैन,महावीर अरोड़ा,अशोक चालिया,घनश्याम सिंह,गौरीशंकर गाट,राधेश्याम वर्मा,तरसेम सिंह,जितेन्द्र मंडा,संदीप गोदारा,पवन पाहूजा,रमन गोदारा, बस्ती बैलान,मदन गोपाल,ठाकरराम प्रेमआलडिया, सुरेंद्र महेरडा,सहित बार संघ पदाधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।