Dark Mode
बार एसोसिएशनः सिद्धार्थ मेहता अध्यक्ष और विकास जागिड़ सचिव बने

बार एसोसिएशनः सिद्धार्थ मेहता अध्यक्ष और विकास जागिड़ सचिव बने

डूंगरपुर। बार एसोसिएशन डूंगरपुर के चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ मेहता ने 83 वोट से जीत हासिल की है। सचिव पद पर विकास जांगिड़ ने 26 वोट से जीत दर्ज की। जीत की घोषणा के बाद उसके समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और फूल माला पहनाकर बधाई दी। बार एसोसिएशन डूंगरपुर के चुनावों को लेकर शुक्रवार को सुबह से गहमागहमी का माहौल रहा। अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि सचिव पद पर 2 कैंडिडेट थे। सुबह 9 बजे से बार सभागार में मतदान हुआ। 223 में से 216 वकीलों ने मतदान किया। दोपहर 2 बजे तक मतदान पूरा होने के बाद 3 बजे से मतगणना शुरू हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश पटेल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 3 उम्मीदवारों में से सबसे अधिक 132 वोट सिद्धार्थ मेहता को मिले हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी बार अध्यक्ष विवेक दीक्षित को 35 और लक्ष्मण कोटेड को 49 वोट मिले। सिद्धार्थ मेहता ने 83 वोट से जीत हासिल की। सचिव पद पर सूर्यसिंह राठौड़ और विकास जांगिड़ के बीच मुकाबला हुआ। विकास जांगिड़ को 120 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सूर्यसिंह राठौड़ को 94 वोट ही प्राप्त हुए। 2 वोट निरस्त हुए। विकास जांगिड़ 26 वोटों से जीत गए। जीत के बाद समर्थकों और बार एसोसिएशन के वकीलों ने फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। वहीं समर्थक वकीलों की ओर से आतिशबाजी की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!