Dark Mode
बारां: ईवीएम का किया प्रथम रेण्डमाईजेशन

बारां: ईवीएम का किया प्रथम रेण्डमाईजेशन

बारां। अंता विधानसभा उपचुनाव के तहत क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीनों का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से गुरुवार को प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की मौजूदगी में विधानसभा क्षेत्र अंता में उपचुनाव के लिए उपयोग में ली जाने वाली ईवीएम मशीनों का रेण्डमाईजेशन मिनी सचिवालय के सभागार में किया गया। रेण्डमाईजेशन में ईवीएम की बेलट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट व वीवीपैट मशीनों को शामिल करते हुए कुल 268 पोलिंग बूथों के लिए 348 बेलट व कंट्रोल यूनिट का चिन्हीकरण किया गया है जिनमें से 80 आरक्षित रहेंगी। जबकि वीवीपैट की 375 मशीनों का चिन्हीकरण किया गया है। जिनमें से 107 को रिजर्व रखा जाएगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल, अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पूनम पाटनी सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!