Dark Mode
बारां: मेहंदी रचाकर दिया जागरूकता का संदेश

बारां: मेहंदी रचाकर दिया जागरूकता का संदेश

बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीइओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में अंता विधानसभा उपचुनाव में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं मतदान केंद्रों पर स्वीप कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वीप सहप्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि ग्राम पंचायत एवं मतदान केंद्रों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत निर्वाचन विभाग के ऑनलाइन एप्लीकेशन केवाईसी एवं सी विजिल ऐप की जानकारी दी गई। साथ ही संकल्प पत्र भरवाते हुए उपचुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प कराया गया। स्किल राजस्थान केंद्र अंता एवं महाविद्यालयों में भी स्वीप कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक मेहंदी में निर्वाचन के ऑनलाइन ऐप को दर्शाया तथा 11 नवंबर नोट करें निर्भय होकर वोट करें, जैसे जागरूकता संबंधी नारों के साथ आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सीबीईओ ममता चौधरी, ईएलसी प्रभारी डॉ तनु राजपाल, सुरभि खंडेलवाल, रामचरण मीणा सहित स्वीप दल के सदस्यों का सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!