बारां : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी का अंतिम मौका
बारां। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बारां जिले में खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी के अभाव में 63830 व्यक्तियों के नाम अस्थाई रूप से हटाए गये थे। जिन लाभार्थियों द्वारा किसी भी कारण से ई-केवाईसी नही करवाई गई उनको अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 31 अगस्त 2025 तक मौका दिया गया है। ई-केवाईसी का अंतिम अवसर जिला रसद अधिकारी अनिल चौधरी ने बताया कि ऐसे लाभार्थी जिनका नाम ई-केवाईसी के अभाव में बंद किया गया है वे जिला रसद कार्यालय मे 15 दिवस में ई-केवाईसी करवाने की शर्त पर आधार कार्ड, जनाधार के साथ उपस्थित होकर अपना नाम चालू करवा सकते हैं। इसके उपरांत भी 31 अगस्त तक भी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनका नाम खाद्य सुरक्षा योजना से स्थायी रूप से हटा दिया जाएगा।
नए लाभार्थियों की भी आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी अनिवार्य- वर्ष 2022 एवं वर्ष 2025 मे लगभग 13000 से अधिक नए जुड़े परिवारों को आधार सीडिंग और ई-केवाईसी करवाया जाना अनिवार्य है। आधार सीडिंग, ई-केवाईसी के अभाव योजना में 15 दिन बाद नाम स्वतः ही हट जाएगा। नए जुड़े लाभार्थियों को आधार सीडिंग, ई-केवाईसी के उपरांत राशन मिलना प्रारंभ होगा।
गिव अप अभियान - जिले मे स्वेच्छा से 82086 व्यक्तियों द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ा जिले में 3010 अपात्र लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जांच में अपात्र पाए जाने पर 31 अगस्त के बाद वसूली की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए रसद विभाग द्वारा परिवहन विभाग से चौपहिया वाहनों की सूची, तहसीलों से काश्तकारों की जमाबंदियां, समस्त विभागों से राजकीय कर्मचारियों की सूची मंगवाई जा रही है।