बारां: अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर दौड़ 11 को
बारां। अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर के अवसर पर ‘नीव, लड़कियां भागे सबसे आगे’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन एवं ‘हमारी लाडो’ संस्थान के समन्वय से जिले के सभी ब्लॉक से राजकीय विद्यालयांे की लगभग 1100 बालिकाओ की 5 कि.मी. की दौड़ प्रातः 7 बजे से लगभग 9 बजे तक आयोजित की जायेगी। मुख्य दौड गतिविधि का आरंभ जिला मुख्यालय पर खेल संकुल से निर्धारित रूट अनुसार किया जाएगा। महिला अधिकारिता सहायक निदेशक सतीश परिहार ने बताया कि दौड़ समाप्ति के उपरांत खेल संकुल में अतिथियों द्वारा बालिकाओं को प्रशंसा पत्र, मोमेंटो का वितरण कर सम्मानित किया जाएगा एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिहार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के लिए बुधवार को उप जिला कलक्टर विश्वजीत सिंह की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय, जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डी. वाई.एस.पी. ओमेन्द्र सिंह, जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव सक्सेना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गेंदालाल रेगर, नगर परिषद आयुक्त भुवनेश मीणा प्रतिनिधि, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय अजय कुमार मीना, शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार शर्मा, हमारी लाडो फाउंडेशन, फाउंडर प्रेमलता पूनिया सहित अन्य अधिकारीगण, प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।