बारां : रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश
बारां । जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रभारी स्वीप हरीश चंद्र मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से पहले विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत बीएलओ द्वारा भरवाए जाने वाले गणना प्रपत्र एवं उसके साथ शामिल किए जाने वाले दस्तावेज के बारे में बताया गया। साथ ही गणना फॉर्म को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया समझाई गई। रैली में विद्यार्थी हाथों में बैनर एवं तख्तियां लिए हुए ‘गणना फॉर्म भरना है, मतदान का अधिकार पाना है’ जैसे नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्ग से होकर निकले तथा मतदाताओं को एसआईआर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सीताराम गोयल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बीना मिश्रा, सीओ स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा, सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव, रामचरण मीणा, अमजद यूसुफ, महेश सेन, कमलेश मीणा, स्काउट गाइड विद्यार्थी मौजूद रहे।