बारां: उत्साह के साथ लिया मतदान का संकल्प
बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशानुसार अंता विधानसभा उपचुनाव में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से अंता विधानसभा क्षेत्र के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजीविका के ग्राम संगठन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजविका के जिला परियोजना प्रबंधक राजीव तोमर ने बताया की अंता एवं मांगरोल स्थित ग्राम संगठन में महिलाओं द्वारा रंगोली एवं मेहंदी में मतदान संबंधी स्लोगन द्वारा जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि जिले के समस्त विद्यालयों में आयोजित मेगा पीटीएम के दौरान ईएलसी सदस्यों द्वारा पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया, वहीं अभिभावकों से संकल्प पत्र भरवाते हुए मतदान का संकल्प कराया गया।