Dark Mode
एक साथ आठ योजनाओं की गारंटी पाकर बरजी देवी मिली राहत

एक साथ आठ योजनाओं की गारंटी पाकर बरजी देवी मिली राहत

सवाई माधोपुर। पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत पांवडेरा के गुणशीला गांव निवासी बरजी देवी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों के बारे में जानकारी दी तो वह भी ग्राम पंचायत पांवडेरा में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में अपना जनाधार कार्ड, गैस कनेक्शन डायरी व बिजली का बिल लेकर पहुंची। कैम्प में कम्प्यूटर ऑपरेटर ने जैसे ही बरजी देवी का जनाधार कार्ड नम्बर कम्प्यूटर में फीड किया वैसे ही 10 प्रमुख योजनाओं में से 8 योजनाओं के पात्रता साबित हुई। इस पर उन्होंने एक-एक कर 8 योजनाओं में अपना पंजीकरण करवाया। इस पर मौके पर मौजद उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र शर्मा ने बरजी देवी को 8 योजनाओं इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे। एक साथ आठ योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर बरजी देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का धन्यवाद दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!