बाडमेर : व्यापारियों एवं आमजन को जीएसटी बचत महोत्सव से अवगत कराया
बाडमेर। ग्राम पंचायत सिणधरी चारणान में ट्रेड संघों, व्यापार मण्डलों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ जीएसटी 2.0 सुधारों एवं जीएसटी बचत महोत्सव के संबंध में वर्क शाॅप आयोजित की गई। इस दौरान संयुक्त आयुक्त डाॅ. बिहारी लाल दर्जी ने व्यापारियों को जीएसटी 2.0 सुधारों के मुख्य बिन्दुओं एवं इसके प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने जीएसटी 2.0 सुधारों के कारण आमजन को अधिकतम फायदा कैसे दें एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कैसे बढाया जाए, इस बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया। सहायक आयुक्त प्रीतम दास ने जीएसटी 2.0 सुधारों के संबंध में अधिसूचनाओं को समझाया। सहायक आयुक्त भंवरलाल चौधरी ने जीएसटी 2.0 सुधारों के सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों का विश्लेषण किया। इस वर्क शाॅप में पूर्व प्रधान सिणधरी गोमाराम लेघा, शिक्षाविद् हरिराम माचरा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनोज शर्मा, वरिष्ठ सहायक मूलाराम, जनप्रतिनिधि मनोज गोदारा, सालू राम गोदारा, अध्यक्ष व्यापार मंडल पारसमल खण्डेलवाल, युवा उद्यमी ठाकराराम चौधरी, चेतनराम प्रजापत सहित सैंकड़ो व्यापारी उपस्थित थे। जीएसटी नेकस्ट जेन रिफाॅर्म कमेटी के संयोजक लूणकरण बोथरा एवं उपसंयोजक धनराज सोनी से चर्चा करने के बाद पुखराज टेलर उपायुक्त के नेतृत्व में एक टीम धोरीमन्ना पहुंची, जहाँ जगह-जगह जीएसटी संबंधित स्टीकर लगाए गए एवं स्थानीय व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं के साथ संवाद किया गया। सहायक आयुक्त अनिल गोदारा के नेतृत्व में एक टीम चौहटन सर्कल से किराडू पहुंची, जहाँ जगह-जगह जीएसटी संबंधित स्टीकर लगाए गए। स्थानीय व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं के साथ संवाद किया गया। इस प्रचार-प्रसार में विभाग की ओर से संदीप, लव कुमार, भूपेन्द्र सिंह, गोविन्द, जितेन्द्र कुमार, सवाईराम, घासीराम एवं पुखराज ने सक्रिय रूप से भाग लिया।