Dark Mode
बाड़मेर : मध्यस्थता शिविर में चार प्रकरणों में पक्षकारों के बीच राजीनामा

बाड़मेर : मध्यस्थता शिविर में चार प्रकरणों में पक्षकारों के बीच राजीनामा

बाड़मेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 90 दिनों तक चलाए जा रहे मध्यस्थता अभियान मिडिएशन फॉर द नेशन के तहत बाड़मेर मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजिताभ आचार्य के निर्देशानुसार रविवार को मध्यस्थता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 02 पीयूष चौधरी की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 02 बाड़मेर  अंकुर गुप्ता की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान अधिवक्ता पुरूषोतम सोलंकी, अम्बालाल जोशी, राजेन्द्र शर्मा, गणपत गुप्ता, सुरेशसिंह चौधरी, जितेन्द्र दवे, मनोज पारीक, महेन्द्रसिंह सोढा, रामस्वरूप शर्मा, गोविन्द चौधरी सहित न्यायालय कर्मचारी सीताराम, नरेन्द्र गोस्वामी, श्रवण पंवार, गोपाल चौधरी तथा पीएलवी जसराज कुमावत उपस्थित रहे। मीडिएशन अभियान के तहत 15 प्रकरण रैफर किए गए। इनमें से चार प्रकरणों में मध्यस्थता में करवाते हुए पक्षकारों के बीच राजीनामा करवाया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे मीडिएशन अभियान पक्षकारों के बीच आपसी रिश्तों में मधुरता बनाने में सही साबित हो रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!