Dark Mode
बाड़मेर : शहरी सेवा शिविर में समस्त आमजन को मिले लाभ - चांदावत

बाड़मेर : शहरी सेवा शिविर में समस्त आमजन को मिले लाभ - चांदावत

  • शहरी सेवा शिविर सोमवार से शहर के ट्रक यूनियन में आयोजित होगा

बाड़मेर। नगर परिषद के कल्याणपुरा ग्राउंड में दो दिवसीय शहरी सेवा शिविर सम्पन्न हुआ। इस दौरान शिविर में वार्ड वासियों ने कई समस्याओं का समाधान पाया। शनिवार को नगर परिषद प्रशासक राजेंद्रसिंह सिंह चांदावत ने शिविर में आमजन को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चेक एवं खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। परिषद प्रशासक ने बताया कि शहरी शिविर का उद्वेश्य है कि शहरी क्षेत्र के समस्त नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिले। आयुक्त श्रवण सिंह राजावत ने बताया कि वार्ड बार आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना वही नामांतरण, शुद्धि पत्र सहित सहित पुनर्वेद जारी किए गए। शिविर के दौरान निर्माण स्वीकृति से संबंधित प्रकरणों, जन्म-मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र एवं पेंशन, ईडब्ल्यूएस व जनाधार जैसे आवेदनों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि  सोमवार से आगामी दो दिवसीय शिविर ट्रक यूनियन में वार्ड 17, 18, 19, 20, 21 और 22 के लिए आयोजित होगा। शिविर में अधिकारी, कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!