Dark Mode
बाड़मेर बियर्ड क्लब ने आपातकालीन में किया स्वैच्छिक रक्तदान

बाड़मेर बियर्ड क्लब ने आपातकालीन में किया स्वैच्छिक रक्तदान

राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर ब्लड बैंक में अभी रक्त की कमी होने पर *Barmer Beard Club* की अति सराहनीय पहल आपातकालीन स्थिति में रक्त की कमी से किसी मरीज की जिंदगी न जाये, इसलिए क्लब के फाउंडर सुनील कुमार शर्मा के आह्वान पर क्लब मेंबर ने रविवार को राजकीय चिकित्सालय की ब्लड बैंक में पूर्व थार श्री इंद्रप्रकाश पुरोहित एवं मालाणी रक्तदाता समूह के सयोंजक अजयनाथ स्वामी के नेतृत्व में राजकीय चिकित्सालय की ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान किया।रक्तदान कार्यक्रम की शुरुआत हमारे रक्तदाता बाड़मेर थारश्री विक्रम सिंह सोलंकी,पूर्व थार श्री विजय गर्ग स्वैच्छिक रक्तदान करके की,उसके बाद उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अन्य सदस्य महेंद्र घारू पार्षद नगर परिषद, विक्रम सिंह, कालूराम सेन,सवाईलाल सोलंकी,देवीसिंह भाटी, लखन भक्तानी, सुनील कुमार शर्मा 
मीर मोहम्मद आदि कई लोगों ने रक्तदान कर इस कार्यक्रम में भाग लेकर मानवता के प्रति उदारता का परिचय दिया ।
बाड़मेर बियर्ड क्लब के फाउंडर सुनील कुमार शर्मा ने बाड़मेर चिकित्सा विभाग को ठोस आश्वासन दिया कि आगे भी यदि राजकीय चिकित्सालय में किसी भी कारणवंश इमरजेंसी में रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो क्लब के बाकी के सदस्य जिन्होंने अभी तक रक्तदान नहीं कर सके वे सभी एक फोन पर हाजिर रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!