बाड़मेर : चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा प्रशिक्षण मंगलवार को
बाड़मेर। चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 से संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण भगवान महावीर टाउन हॉल में 16 सितंबर को प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले में 19 से 21 सितंबर तक जिला मुख्यालय पर 19 परीक्षा केन्द्रों पर चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में दो पारियों में प्रति पारी 5016 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में नियुक्त अधिकारियों और कार्मिकों को प्रशिक्षण में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।